Homeदेश विदेशचंद्रबाबू नायडू ने ली आंध्र प्रदेश के सीएम पद की शपथ

चंद्रबाबू नायडू ने ली आंध्र प्रदेश के सीएम पद की शपथ

चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. विजयवाड़ा में हुए उनके शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हुए.

नायडू के साथ जन सेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण ने भी शपथ ली. पवन को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है.

कुल 24 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली है, जिसमें चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश भी शामिल हैं.

लोकसभा चुनाव के साथ ही राज्य में विधानसभा चुनाव हुए थे. टीडीपी,जन सेना और बीजेपी वाले एनडीए गठबंधन ने 175 विधानसभा सीट में से 164 सीटें जीतीं.

RELATED ARTICLES

Most Popular