Homeदेश विदेशजी7: यूक्रेन की फ़ंडिंग के लिए रूस की ज़ब्त संपत्तियों का हो...

जी7: यूक्रेन की फ़ंडिंग के लिए रूस की ज़ब्त संपत्तियों का हो सकता है इस्तेमाल

जी-7 के देश रूस की फ्रीज़ की गई संपत्तियों के ज़रिए जुटाए गए अरबों डॉलर की रक़म का इस्तेमाल यूक्रेन की मदद के लिए कर सकते हैं.

इटली में चल रहे जी-7 के सम्मेलन में इस पर सहमति बन सकती है.

इस मामले में अमेरिका की ओर से की गई पेशकश के मुताबिक़ इन संपत्तियों के इस्तेमाल से हर साल यूक्रेन के लिए 50 अरब डॉलर इकट्ठा किए जा सकते हैं. अमेरिका ने रूस पर नए आर्थिक प्रतिबंधों का भी प्रस्ताव रखा है.

जी-7 की बैठक में ग़ज़ा में चल रहे युद्ध, लोगों के विस्थापन,आर्थिक सुरक्षा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर चर्चा हो सकती है.

सदस्य देशों में से कुछ के नेताओं को घरेलू मोर्चे पर चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. इनमें ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन शामिल हैं.

ब्रिटेन में अगले महीने आम चुनाव हैं. वहीं फ्रांस में इस महीने के आखिर में राष्ट्रपति मैक्रों को चुनाव का सामना करना होगा.

यूरोपियन यूनियन पार्लियामेंट के चुनाव में धुर दक्षिणपंथी नेशनल रैली से पिछड़ी मैक्रों की पार्टी ने स्नैप पोल कराने का फैसला किया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular