छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों के साथ जवानों की मुठभेड़ जारी है, जिसमें जवानों के बड़ी सफलता हाथ लगी है. अबूझमाड़ में मुठभेड़ में 8 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है. वहीं, एक जवान घायल हो गया है. बता दें, यह मुठभेड़ कुतुल, फरसबेड़ा, कोड़तामेटा क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच चल रही है. इसकी पुष्टि नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने की है.
आधिकारिक जानकारी मिली है कि अबूझमाड़ में चल रहे एनकाउंटर में चार जिले की पुलिस शामिल है, जो नक्सलवाद का सफाया करने के प्रयास में जॉइंट ऑपरेशन चला रही है. नारायणपुर-कोण्डागांव-कांकेर-दन्तेवाड़ा की डीआरजी, एसटीएफ और आईटीबीपी 53वीं वाहिनी का बल इस मुठभेड़ में शामिल है.
