Homeदेश विदेशहजः अब तक 98 भारतीय हाजियों की मौत, 1 लाख 75 हाजी...

हजः अब तक 98 भारतीय हाजियों की मौत, 1 लाख 75 हाजी सऊदी गए

भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने बताया है कि इस साल सऊदी अरब में हज के दौरान 98 भारतीयों की मौत हुई है.

विदेश मंत्रालय के मुताबिक़ इस सत्र में अब तक 1 लाख 75 हज़ार हाजी हज पर गए हैं.

इस साल हज के दौरान सऊदी अरब में भीषण गर्मी पड़ी है और कई देशों के नागरिकों की मौत हुई है.

सऊदी अरब में मरने वालों का अधिकारिक आंकड़ा तो जारी नहीं किया गया है लेकिन माना जा रहा है कि अब तक 900 से अधिक हाजियों की मौत हो चुकी है.

भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया, “हर साल बड़ी तादाद में भारतीय तीर्थयात्री हज पर जाते हैं. इस साल अब तक 1 लाख 75 हज़ार भारतीय हाजी गए हैं. अब तक 98 भारतीयों की मौत सऊदी अरब में हुई है.”

हज के दौरान सऊदी अरब में जान गंवाने वाले लोगों को वहीं दफ़न किया जाता है. हर साल दुनियाभर से दसियों लाख हाजी तीर्थ यात्रा पर मक्का और मदीना आते हैं.

मुसलमान हज के दौरान जान जाने और सऊदी अरब में दफ़न होने को सौभाग्य की बात भी मानते हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular