18वीं लोकसभा के पहले सत्र के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि पीएम मोदी ने संविधान को तोड़ने की कोशिश की है.
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “जनता ने हमारा साथ दिया है. लेकिन पीएम मोदी ने संविधान को तोड़ने की कोशिश की है. आज सभी पार्टी (इंडिया गठबंधन) के लोग एक होकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.”
“यहां पर गांधी की जो प्रतिमा थी वहीं पर हम विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. ये संविधान के हर नियम को तोड़ रहे हैं. हम बताना चाहते हैं कि मोदी जी संविधान के तहत चलिए.”
पीएम नरेंद्र मोदी ने 18वीं लोकसभा के पहले सत्र से पहले अपने संबोधन में 25 जून 1975 को आपातकाल लगाए जाने का भी ज़िक्र किया.
इस पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “100 बार यही बात करेंगे. इमरजेंसी के 50 साल हो गए. आपने (पीएम मोदी) तो अघोषित आपातकाल लगा रखा है. हर बार वही बातें दोहरा कर आप कितने दिन हुकूमत चलाना चाहते हैं.”
इंडिया गठबंधन के सांसद 18वीं लोकसभा के पहले सत्र के दौरान संविधान की कॉपी लेकर संसद में पहुंचे और संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया.
