आपातकाल के 49 साल पूरे होने पर बुधवार को संसद के अंदर और बाहर नेताओं के बयान सुनने को मिले.पहले ओम बिरला ने सदन को संबोधित करते हुए आपातकाल लगाए जाने की निंदा की.फिर एनडीए सांसदों ने भी संसद के दरवाज़े के बाहर विरोध प्रदर्शन किया.
इस बारे में जब सपा सांसद अखिलेश यादव से पूछा गया तो वो बोले- ये बीजेपी के लोगों ने जो आज किया, वो दिखावा किया है.
अखिलेश यादव ने कहा, ”ऐसा नहीं है कि उस समय केवल वही जेल गए हों, समाजवादी और उस समय के जितने जनता पार्टी या तमाम नेताओं ने भी उस समय को देखा. हम पीछे मुड़कर कितना देखें. भविष्य हमारे सामने है.”
अखिलेश कहते हैं,”जो लोकतंत्र सेनानी थे, उनको जो सम्मान मिलता था बीजेपी ने उसे कम किया और बढ़ाया नहीं. महंगाई बढ़ गई. बीजेपी इतनी शुभचिंतक है तो लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान दोगुना कर दे.”
वो बोले, ”जो लोकतंत्र सेनानी हैं, क्या उनका भत्ता, उनकी सुविधाएं बीजेपी दोगुना करेगी? बीजेपी एक लाख रुपये भत्ता कब करेगी.”
