भारत और इंग्लैंड के बीच आज गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफ़ाइनल मैच खेला जाएगा.भारतीय समय अनुसार मैच रात 8 बजे शुरू होगा.
बीबीसी वेदर के मुताबिक़, मैच के दौरान गुयाना में बारिश होने की संभावना है.
गुयाना के स्थानीय समय अनुसार मैच सुबह साढ़े 10 बजे शुरू होगा.
बीबीसी वेदर के अनुसार- मैच के दौरान तेज़ हवा के साथ बारिश भी हो सकती है. आसमान में बादल छाए रहेंगे. बारिश होने की संभावना लगभग 25 फ़ीसदी है.
इस मैच के लिए कोई रिज़र्व डे नहीं रखा गया है. अगर बारिश होती है तो ओवर कम कर मैच को पूरा किया जाएगा.
पहले सेमीफ़ाइनल मैच में साउथ अफ्रीका ने अफ़गानिस्तान को 9 विकेट से हराकर फ़ाइनल में जगह बना ली है.
दक्षिण अफ़्रीका ने अफ़ग़ानिस्तान की पारी को 56 रनों पर ही रोक दिया था. इसके बाद 57 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ़्रीका ने 8.5 ओवरों में ही मैच जीत लिया.
