Homeदेश विदेशझारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को मिली ज़मानत

झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को मिली ज़मानत

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कथित ज़मीन घोटाला केस में ज़मानत मिल गई है.

हेमंत सोरेन को कथित ज़मीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड हाईकोर्ट से ज़मानत मिली है.

मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के निजी सहायक गुरु प्रसाद ने बीबीसी से बात करते हुए हेमंत सोरेन को ज़मानत मिलने की पुष्टि की है. जस्टिस रॉन्गॉन मुखोपाध्याय की बेंच ने ये फ़ैसला सुनाया है.

बीबीसी पत्रकार उमंग पोद्दार के मुताबिक़- हेमंत सोरेन का पक्ष रखने वाले वकील पीयूष चित्रेश ने कहा, ”कोर्ट ने 50 हज़ार रुपये के दो मुचलके भरने का भी आदेश दिया है. हम उन्हें आज ही बाहर लाने की भी कोशिश कर रहे हैं.”

सोरेन को जनवरी में ईडी ने गिरफ्तार किया था. अब वो क़रीब पांच महीने बाद जेल से बाहर आ सकते हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular