दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की छत (कैनोपी) का एक हिस्सा शुक्रवार को गिर गया जिसके बाद ऐसी ही एक घटना शनिवार को देखने को मिली है.
गुजरात के राजकोट एयरपोर्ट के बाहर भारी बारिश के बाद कैनोपी का एक हिस्सा ढह गया.
इस दुर्घटना में किसी के घायल होने की कोई ख़बर नहीं है और मरम्मत का काम जारी है.
दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 के बाहर शुक्रवार को छत गिरने से एक शख़्स की मौत हो गई थी. इसके बाद से टर्मिनल-1 से उड़ानों का परिचालन नहीं हो रहा है.
