Homeदेश विदेशईरान के राष्ट्रपति चुनाव में अब इस सुधारवादी उम्मीदवार ने बनाई बढ़त

ईरान के राष्ट्रपति चुनाव में अब इस सुधारवादी उम्मीदवार ने बनाई बढ़त

ईरान में शुक्रवार को हुए राष्ट्रपति चुनाव के मतदान के बाद उसकी मतगणना के रुझान आ रहे हैं जिनमें अब सुधारवादी नेता कहे जा रहे मसूद पेज़ेशकियान को बढ़त मिलती दिख रही है.

अभी तक बढ़त बनाए हुए सईद जलीली को पेज़ेशकियान ने पछाड़ दिया है और मसूद पेज़ेशकियान उनसे 10 लाख वोटों से आगे हैं.

कल हुए मतदान में रिकॉर्ड रूप से गिरावट देखी गई थी. संवाददाताओं का कहना है कि इसके ज़रिए ईरान की सरकारी प्रणाली की वैधता में गिरावट का संकेत मिलता है.

ईरान के चुनावों में जो चार उम्मीदवार मैदान में थे उनको धुर रूढ़िवादी गार्डियन काउंसिल ने चुना था. इस काउंसिल को सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली ख़ामेनेई तय करते हैं

69 साल के मसूद पेज़ेशकियान के चुनाव लड़ने को काफ़ी बड़ा फ़ैसला बताया जा रहा है क्योंकि वो सुधारवादी हैं.

वो पूर्व हार्ट सर्जन और हेल्थ मिनिस्टर रहे हैं. इसके अलावा ईरान में महिलाओं के कड़े ड्रेस कोड पर ईरान की मोरैलिटी पुलिस की कार्रवाई को वो अनैतिक बता चुके है.

RELATED ARTICLES

Most Popular