Homeदेश विदेशबीजेपी ने गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी को दी बड़ी जिम्मेदारी

बीजेपी ने गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी को दी बड़ी जिम्मेदारी

लोकसभा चुनाव के बाद बीजेपी ने अपनी रणनीति पर काम करना शुरु कर दिया है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अलग-अलग प्रदेशों के लिए प्रभारी और सह प्रभारी की नियुक्ति की है. इसी कड़ी में पंजाब में भी बीजेपी अपनी मजबूती के लिए एक्टिव नजर आ रही है. पार्टी ने राज्य के लिए प्रभारी और सह प्रभारी की नियुक्ति की है.

बीजेपी की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजयभाई रूपानी को पंजाब का प्रभारी बनाया गया है. इसके साथ ही डॉ. नरिंदर सिंह को सह प्रभारी के तौर पर नियुक्त किया गया है.

पंजाब में बीजेपी ने अकेले लड़ा था चुनाव

पंजाब में इस बार लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने अकेले ही चुनाव लड़ा था. किसानों के मुद्दे पर शिरोमिणि अकाली दल से मतभेद के बाद बीजेपी ने अकेले चुनाव में उतरने का फैसला किया था, लेकिन पार्टी को एक भी सीट पर सफलता हासिल नहीं हुई. हालांकि बीजेपी के पूर्व सहयोगी अकाली दल को एक सीट पर कामयाबी मिली.

RELATED ARTICLES

Most Popular