भारतीय सेना ने बताया है कि जम्मू-कश्मीर के माछल सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सुरक्षाबलों की अज्ञात लोगों के साथ गोलीबारी हुई है.
सेना ने बताया है कि कुपवाड़ा के माछल सेक्टर में हुई इस गोलीबारी में एक पाकिस्तानी शख़्स की मौत हुई है जबकि दो भारतीय जवान घायल हुए हैं.
सोशल मीडिया वेबसाइट एक्स पर ट्वीट करके सेना ने बताया है कि घायल जवानों को बाहर निकाल लिया गया है जबकि ऑपरेशन अभी भी जारी है.
