पेरिस में शुक्रवार को ओलंपिक खेलों के उद्घाटन के दौरान परेड में शामिल दक्षिण कोरियाई दल को उत्तर कोरिया का बता दिया गया. ओलंपिक आयोजन कमेटी ने इस पर गहरा खेद जताया है.
हालांकि टीवी पर दिखाए जा रहे सब-टाइटल्स में दक्षिण कोरिया का नाम सही दिख रहा था.
पेरिस ओलंपिक में रंगारंग उद्घाटन के कार्यक्रम के दौरान जब सीन नदी पर नाव पर सवार दक्षिण कोरियाई दल गुज़रा तो अंग्रेज़ी और फ्रेंच दोनों भाषाओं के उद्घोषकों ने उनका परिचय उत्तर कोरिया के आधिकारिक नाम ‘डेमोक्रेटिक पीपल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया’ की टीम के तौर पर कराया गया.
फिर उत्तर कोरियाई टीम की बारी आई तो उसका नाम सही बताया गया.
दक्षिण कोरिया के खेल मंत्रालय ने कहा कि वो इस ग़लतफ़हमी को लेकर फ्रांस सरकार के पास शिकायत दर्ज कराने पर विचार कर रहा है.
