Homeदेश विदेशराहुल गांधी ने लोकसभा में अंबानी और अदानी को लेकर क्या कहा

राहुल गांधी ने लोकसभा में अंबानी और अदानी को लेकर क्या कहा

लोकसभा में केंद्रीय बजट पर भाषण देते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अंबानी और अदानी का ज़िक्र किया है.

राहुल गांधी ने कहा, “मिडिल क्लास इस बजट से पहले मोदी सरकार का समर्थन करता था. कोविड में मोदी जी के कहने पर उन्होंने सबसे ज़्यादा थाली बजाई. लेकिन बजट में उन्हें कुछ नहीं मिला. मिडिल क्लास अब आपको छोड़ने जा रही है और इंडिया गठबंधन को फ़ायदा होने जा रहा है.”

“आपको मौक़ा मिलते ही आप चक्रव्यूह बना देते हो. हम चक्रव्यूह तोड़ने का काम करते हैं. देश के ग़रीब सपना ना देख पाएं. सिर्फ़ अंबानी और अदानी दो लोग भारत की अर्थव्यवस्था को कंट्रोल करते हैं. इनके पास पोर्ट हैं, एयरपोर्ट हैं. इनका भारत के धन पर एकछत्र कब्जा है.”

राहुल गांधी ने कहा, “देश में 73 फीसदी दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्ग के लोग हैं. ये देश की ताकत हैं. लेकिन सच्चाई है देश में इनको कहीं भी जगह नहीं मिलती है. इनको बिज़नेस में जगह नहीं मिलती है.”

“20 लोगों ने भारत का बजट तैयार किया है. लेकिन उन 20 लोगों में सिर्फ एक अल्पसंख्यक है और एक ओबीसी है. पूरा देश जातिगत जनगणना चाहता है. दलित चाहते हैं, ओबीसी चाहते हैं, गरीब चाहते हैं. सब कुछ दो तीन फीसदी लोगों में बंट जाता है और बाकी लोग देखते रह जाते हैं.”

राहुल गांधी ने कहा, “देश के लोगों को अभिमन्यु समझा जा रहा है. लेकिन वो अर्जुन हैं और वो आपके चक्रव्यूह को तोड़ देंगे. हिंसा, नफरत हिंदुस्तान का नेचर नहीं है.”

“हम चक्रव्यूह तोड़ने का काम करते हैं. मनरेगा और संविधान की रक्षा की है और हम ये चक्रव्यूह तोड़ने का काम करते हैं. इससे देश में खुशी आती है. आप चक्रव्यूह बनाने का काम करते हैं.आप खुद को हिंदू कहते हो, लेकिन हिंदू धर्म को समझते नहीं हैं.”

RELATED ARTICLES

Most Popular