Homeखेल कूदपेरिस ओलंपिक में अर्जुन बाबुता पदक से चूके, 10 मीटर एयर राइफ़ल...

पेरिस ओलंपिक में अर्जुन बाबुता पदक से चूके, 10 मीटर एयर राइफ़ल में चौथे पायदान पर रहे

पेरिस ओलंपिक के मेंस 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में भारत के निशानेबाज़ अर्जुन बाबुता मेडल जीतने से चूक गए हैं.

अर्जुन बाबुता आखिरी शॉट तक मेडल की रेस में बने हुए थे. लेकिन 209.8 प्वाइंट्स के साथ उन्होंने इवेंट में चौथे स्थान पर फिनिश किया.

इस इवेंट में अर्जुन बाबुता ओलंपिक मेडल जीतकर भारत के दूसरे निशानेबाज़ बन सकते थे लेकिन ये हो न सका.

अभिनव बिंद्रा ने 2008 ओलंपिक गेम्स में 10 मीटर एयर राइफ़ल इवेंट में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता था.

भारत ने रविवार को पेरिस ओलंपिक में खाता खोला था. 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में मनु भाकर ने भारत के लिए ब्रॉन्ज़ मेडल जीता था.

RELATED ARTICLES

Most Popular