Homeदेश विदेशमुंबई-हावड़ा मेल हादसे पर ममता बनर्जी ने उठाए ये सवाल

मुंबई-हावड़ा मेल हादसे पर ममता बनर्जी ने उठाए ये सवाल

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुंबई-हावड़ा मेल हादसे पर प्रतिक्रिया दी है.

ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया पर लिखा, ”एक और घातक रेल दुर्घटना! मुंबई-हावड़ा मेल आज सुबह झारखंड के चक्रधरपुर मंडल में पटरी से उतर गई, जिसके कारण कई लोगों की मौत हो गई और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं.”

ममता लिखती हैं, ” मैं गंभीरता के साथ पूछना चाहती हूं कि ये कैसी शासन व्यवस्था है? लगभग हर हफ्ते बुरे सपनों का ये सिलसिला, रेल की पटरियों पर मौत और लोगों का घायल होना… इसे कब तक बर्दाश्त किया जाए? क्या भारत सरकार की इस बेरहमी का कोई अंत नहीं?!”

उन्होंने लिखा, ”मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं.”

झारखंड के सरायकेला-खरसावां ज़िले में मंगलवार की सुबह मुंबई-हावड़ा मेल हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हुए हैं.

रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बीबीसी से बातचीत में इन मौतों की पुष्टि की. घायलों में एक की स्थिति गंभीर है.

ये हादसा बड़ाबंबू के नज़दीक तड़के पौने चार बजे हुआ.

घटनास्थल जमशेदपुर से 80 किलोमीटर दूर है और दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर डिविजन के तहत आती है.

RELATED ARTICLES

Most Popular