पेरिस ओलंपिक की पदक तालिका में 7 गोल्ड मेडल के साथ जापान शीर्ष पर है. हालांकि संयुक्त राज्य अमेरिका के पास सबसे अधिक 26 मेडल हैं. वहीं भारत के खाते में अभी तक सिर्फ़ 2 पदक आए हैं.
पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण, रजत और कांस्य मिलाकर अब तक सबसे ज़्यादा मेडल संयुक्त राज्य अमेरिका ने जीते हैं. अमेरिका के पास 4 स्वर्ण पदक, 11 रजत पदक और 11 कांस्य पदक हैं.
हालांकि, कम स्वर्ण पदक होने की वजह से वो पदक तालिका में छठवें नंबर पर है.
फ्रांस के पास कुल 18 पदक हैं. फ्रांस के पास 5 स्वर्ण पदक, 9 रजत पदक और 4 कांस्य पदक हैं.
चीन के पास 14 पदक हैं और वो पदक तालिका में दूसरे पायदान पर है. चीन के पास 6 स्वर्ण पदक, 6 रजत पदक और 2 कांस्य पदक हैं.
सातवें नंबर पर 12 पदकों के साथ ग्रेट ब्रिटेन हैं. ब्रिटेन के पास 4 स्वर्ण, 5 रजत और 3 कांस्य पदक हैं.
