Homeखेल कूदविनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक में अयोग्य क़रार दी गईं, नहीं खेल पाएंगी...

विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक में अयोग्य क़रार दी गईं, नहीं खेल पाएंगी फ़ाइनल

पेरिस ओलंपिक के फ़ाइनल मुकाबले से पहले विनेश फोगाट अयोग्य क़रार दी गई हैं.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, विनेश को ज़्यादा वजन के कारण बाहर किया गया है.

समाचार एजेंसी एएनआई ने भी इस ख़बर की पुष्टि की है.

बताया जा रहा है कि जिस कैटेगरी में विनेश को खेलना था, उसमें विनेश का वजन कुछ ग्राम ज्यादा रहा.

विनेश ने छह अगस्त की रात को महिला कुश्ती के 50 किलोग्राम के भार वर्ग इवेंट में क्यूबा की पहलवान को शिकस्त दी थी और फ़ाइनल में जगह बनाई थी.

विनेश के अयोग्य होने के बाद इस इवेंट में भारत के गोल्ड या सिल्वर जीतने का सपना अधूरा रह गया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular