Homeखेल कूदमहिला पहलवान अंतिम पंघाल को ओलंपिक से वापस भेजा जाएगा भारत, वजह...

महिला पहलवान अंतिम पंघाल को ओलंपिक से वापस भेजा जाएगा भारत, वजह क्या है?

भारतीय महिला पहलवान अंतिम पंघाल और उनके सपोर्ट स्टाफ को पेरिस ओलंपिक से वापस भारत भेजा जाएगा.

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार अंतिम पंघाल के ख़िलाफ़ ये कार्रवाई इसलिए की गई है क्योंकि उन्होंने अपना ओलंपिक विलेज एक्रेडेशन अपनी बहन को दे दिया था.

समाचार एजेंसी पीटीआई ने भारतीय ओलंपिक संघ के हवाले से बताया है कि अंतिम पंघाल और उनके पूरे स्टाफ़ को अनुशासनात्मक उल्लंघन के बाद वापस भेजने का निर्णय लिया गया है. इससे पहले अंतिम पंघाल महिला कुश्ती इवेंट के 53 किलो ग्राम भार वर्ग में हारकर ओलंपिक से बाहर हो गईं थी.

तुर्की की जेनेप येटगिल ने महिलाओं के 53 किग्रा फ्रीस्टाइल राउंड ऑफ 16 बाउट में भारतीय पहलवान अंतिम पंघाल को 10-0 से हराया.

हालांकि, तुर्की पहलवान क्वार्टरफाइनल में जर्मनी की अनिका वेंडल से हार गईं. परिणामस्वरूप, अंतिम पंघाल रेपेचेज राउंड में हिस्सा नहीं लेंगी और उनका पेरिस ओलंपिक अभियान समाप्त हो गया.

RELATED ARTICLES

Most Popular