Homeदेश विदेशजापान में 7.1 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का अलर्ट जारी

जापान में 7.1 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का अलर्ट जारी

यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे यानी यूएसजीएस के अनुसार- दक्षिणी जापान में भूकंप आया है. भूकंप की तीव्रता 7.1 बताई जा रही है.

जापानी ब्रॉडकास्टर एनएचके वर्ल्ड के अनुसार भूकंप के बाद मियाज़ाकी, कोची, ओइता, कगोशिमा जैसे इलाक़ों में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है. जपान के प्रधानमंत्री ने भी भूकंप के संदर्भ में कुछ निर्देशों को जारी किया है.

जापान में 7.1 तीव्रता का भूकंप

प्रधानमंत्री के निर्देशों के मुताबिक़, जनता को समय पर सुनामी और निकासी से संबंधित सटीक सूचनाएं दी जाएं. साथ ही नुकसान को रोकने के लिए नागरिकों को निकालने जैसे कदम उठाए जाएं. नुकसान के बारे में जल्द से जल्द स्थिति का आकलन करें.

स्थानीय सरकारों के साथ घनिष्ठ समन्वय बनाएं और लोगों की जान बचाने में किसी तरह की कोई कसर ना बरतें.

RELATED ARTICLES

Most Popular