Homeखेल कूदपेरिस ओलंपिक 2024: कुश्ती के क्वार्टरफ़ाइनल में पहुंचे अमन सहरावत

पेरिस ओलंपिक 2024: कुश्ती के क्वार्टरफ़ाइनल में पहुंचे अमन सहरावत

भारत के अमन सहरावत पेरिस ओलंपिक के कुश्ती मुक़ाबले में क्वार्टर फ़ाइनल में पहुँच गए हैं. 57 किलोग्राम भार वर्ग में अमन ने पहले राउंड में पूर्व यूरोपीय चैम्पियन व्लादिमीर इगोरोफ़ को 10-0 से मात दी.भारत को कुश्ती में अभी तक कोई पदक नहीं मिला है.

वहीं भारत को कुश्ती मुक़ाबले में एक और झटका लगा है. भारत की अंशु मलिक पहले ही राउंड में हारकर बाहर हो गई हैं.

57 किलोग्राम वर्ग में उन्हें पहले ही राउंड में अमेरिकी पहलवान ने 7-2 से हरा दिया.

अंशु पूरे मुक़ाबले में काफ़ी रक्षात्मक तरीक़े से खेलती नज़र आईं. जिसका उन्हें नुक़सान हुआ.

50 किलोग्राम भार वर्ग में विनेश फोगाट ज़रूर फ़ाइनल तक पहुँची थी. लेकिन ओवरवेट होने के कारण उन्हें अयोग्य ठहरा दिया गया और उन्हें कोई भी पदक नहीं मिला.

इसके अलावा अंतिम पंघाल भी 53 किलोग्राम वर्ग में पहले राउंड में ही हार कर बाहर हो गईं.

RELATED ARTICLES

Most Popular