Homeखेल कूदअमन के ताऊ ने कहा- यह मेडल अमन के माता-पिता को श्रद्धांजलि...

अमन के ताऊ ने कहा- यह मेडल अमन के माता-पिता को श्रद्धांजलि है

अमन सहरावत ने पेरिस ओलंपिक के कुश्ती इवेंट के 57 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीत लिया है. कांस्य पदक के लिए ज़रूरी मुक़ाबले में उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी प्यूर्टो रिको के डेरियन टोई क्रूज़ को 13-5 से हराया.

अमन के कांस्य के पदक जीतने पर उनके ताऊ सुधीर ने कहा है कि मन में तो हमारे यही था कि गोल्ड मेडल लेकर आएगा, उसमें थोड़ी चूक हो गई.

उन्होंने कहा है कि अमन देश के लिए मेडल लेकर आया है. हम यह दुआ करते हैं कि अगली बार गोल्ड मेडल लेकर आए.

अमन के ताऊ सुधीर ने कहा, “अमन के माता पिता बचपन में ही गुजर गए थे. अमन का जीवन संघर्षों और कष्टों से भरा रहा है.”

उन्होंने कहा, “10 साल की उम्र में अमन के सर से माता पिता का साया उठ गया था. अपने माता पिता को श्रद्धांजलि देने के लिए ओलंपिक मेडल लेकर आया है अमन.”

इससे पहले अमन ने कहा था, “आज बहुत बढ़िया लग रहा है, मुझे खुद यकीन नहीं हो रहा है, तीन-चार दिन मुझे भी यह समझने में लगेंगे कि आखिर मैंने ओलंपिक में मेडल जीत लिया है.”

अमन के पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर उन्हें पीएम मोदी, राहुल गांधी और राष्ट्रपति सहित अन्य लोगों ने बधाई दी है.

RELATED ARTICLES

Most Popular