अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने गुरुवार को डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनना स्वीकार कर लिया है.
कमला हैरिस ने ‘आगे बढ़ने का नया रास्ता’ देने का वादा किया और मतदाताओं से डोनाल्ड ट्रम्प को खारिज करने का आग्रह किया.
शिकागो में उन्होंने कहा है कि नवंबर का चुनाव “अतीत की कड़वाहट, संशय और विभाजनकारी लड़ाइयों से आगे बढ़ने का मौका है.”
उन्होंने अमेरिका में किसी प्रमुख पार्टी के राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनकर पहली अश्वेत और एशियाई-अमेरिकी महिला के रूप में इतिहास रचा है.
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी से अपना नाम वापस ले लिया था.
बाइडेन ने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए कमला हैरिस के नाम का समर्थन किया था.
