Homeदेश विदेशछत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने के मामले में मूर्तिकार गिरफ़्तार

छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने के मामले में मूर्तिकार गिरफ़्तार

महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने के मामले में मूर्तिकार को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, सिंधुदुर्ग पुलिस ने कहा है कि मूर्तिकार जयदीप आप्टे को गिरफ़्तार कर लिया गया है. उन्हें थाणे से सिंधुदुर्ग लाया जा रहा है और गुरुवार को अदालत में पेश किया जाएगा.

महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग के राजकोट किले में 35 फ़ुट ऊंची इस प्रतिमा अनावरण के नौ महीने के अंदर ही पिछले महीने गिर गई थी. इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था.

महाराष्ट्र में प्रतिमा गिरने का मुद्दा राजनीतिक रूप से गर्मा गया है. इसे लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री अजीत पवार और खुद प्रधानमंत्री मोदी माफ़ी मांग चुके हैं.

हालांकि विपक्ष ने पीएम मोदी की माफ़ी को ख़ारिज कर दिया.कुछ दिन पहले ही इस किले में शिव सेना (यूबीटी) और बीजेपी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए थे.बीते रविवार को विपक्षी महाविकास अघाड़ी के सहयोगी दलों ने प्रतिमा गिरने को लेकर प्रदर्शन किया था.

RELATED ARTICLES

Most Popular