Homeदेश विदेशकोलकाता: ममता बनर्जी की ओर से वार्ता की पेशकश के बाद भी...

कोलकाता: ममता बनर्जी की ओर से वार्ता की पेशकश के बाद भी डॉक्टरों का प्रदर्शन जारी

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के रेप और हत्या के विरोध में कोलकाता में प्रदर्शन जारी है. कोलकाता के साल्ट लेक इलाक़े में स्थित स्वास्थ्य भवन के सामने प्रदर्शनकारी डॉक्टर धरने पर बैठे हुए हैं.

प्रदर्शनकारी डॉक्टरों से वार्ता के लिए पश्चिम बंगाल सरकार ने गुरुवार को समय निर्धारित किया था लेकिन प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधि के साथ वार्ता नहीं हो पाई.

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि ‘वह अपने पद से इस्तीफ़ा देने के लिए तैयार हैं.’ बीते 32 दिनों से आंदोलन कर रहे जूनियर डॉक्टरों का 32 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल सरकार के बुलावे पर सचिवालय पहुंचा था लेकिन बैठक के लाइव प्रसारण की उनकी मांग को सरकार ने नहीं माना.

ममता बनर्जी ने क्या कहा?

सचिवालय में जूनियर डॉक्टरों के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता के लिए क़रीब दो घंटे इंतजार करने के बाद ममता बनर्जी ने कहा मेरा और मेरी सरकार का काफी अपमान किया गया है. इस बारे में दुष्प्रचार किया गया है. मैं इस्तीफा देने के लिए तैयार हूं. उनको न्याय नहीं कुर्सी चाहिए.

मुख्यमंत्री ने दावा किया प्रतिनिधिमंडल में शामिल ज्यादातर लोग बैठक में शामिल होने के इच्छुक थे. लेकिन उनको बाहर से समझौता नहीं करने का निर्देश मिला है. ममता बनर्जी ने कहा जूनियर डॉक्टरों के आंदोलन के कारण अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है और सात लाख लोग इलाज से वंचित हो गए हैं. इससे शर्मनाक कुछ और नहीं हो सकता. उधर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि बंगाल समाज के साथ एकजुटता दिखाते हुए मैं यह संकल्प लेता हूं कि मैं मुख्यमंत्री का सामाजिक रूप से बहिष्कार करूंगा.

RELATED ARTICLES

Most Popular