Homeदेश विदेशप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर में चुनावी प्रचार का किया आगाज़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर में चुनावी प्रचार का किया आगाज़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर में चुनावी प्रचार का आगाज़ कर दिया है. उन्होंने शनिवार को डोडा में चुनावी रैली की. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा केवल भाजपा सरकार ही जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देगी.

उन्होंने कहा जम्मू कश्मीर में इस बार का चुनाव तीन परिवारों और राज्य के युवाओं के बीच है. एक खानदान कांग्रेस का है. एक नेशनल कॉन्फ्रेंस का और एक पीडीपी का है. इन तीन खानदानों ने मिलकर आप लोगों के साथ जो किया है. वो किसी पाप से कम नहीं है.

पीएम मोदी ने इस बयान पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा जब भाजपा को इन खानदानों में किसी की मदद की जरूरत थी. तब हम बर्बादी के जिम्मेदार नहीं थे.उन्होंने कहा पीडीपी के साथ तो भाजपा का जम्मू कश्मीर में रिश्ता था तब उनको पीडीपी में कोई ख़राबी नज़र नहीं आई. जब वाजपेयी जी को मंत्री बनाना था तब और उनकी नजर मुझपर पड़ी तब हममे कोई खराबी नहीं थी.

RELATED ARTICLES

Most Popular