Homeदेश विदेशराजस्थान के सिरोही में जीप और ट्रक की टक्कर में गई आठ...

राजस्थान के सिरोही में जीप और ट्रक की टक्कर में गई आठ लोगों की जान

राजस्थान के सिरोही ज़िले में रविवार की रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की जान चली गई.समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, रविवार की रात राजस्थान के सिरोही ज़िले के पिंडवाड़ा में एक जीप और ट्रक की भिडंत हो गई.

पुलिस के मुताबिक़ इस दुर्घटना में आठ लोगों की जान गई है, जिसमें एक महिला और एक बच्चा भी शामिल हैं.इसके अलावा इस दुर्घटना में 18 लोग घायल भी हुए हैं. पुलिस के मुताबिक़ जीप में क्षमता से ज़्यादा लोग सवार थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular