Homeदेश विदेशशंघाई से टकराया बेबिनका, पिछले 75 सालों का सबसे भीषण तूफ़ान

शंघाई से टकराया बेबिनका, पिछले 75 सालों का सबसे भीषण तूफ़ान

चीन के शंघाई के तटीय इलाके से ‘बेबिनका तूफ़ान’ सोमवार को टकराया है. चीन की सरकारी मीडिया का कहना है कि यह पिछले 75 सालों में शंघाई से टकराने वाले सबसे भीषण तूफ़ान है.

इस तूफ़ान की वजह से शंघाई में हज़ारों की तादाद में लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है.चीन के मौसम विभाग ने बताया कि बेबिनका तूफ़ान सोमवार की सुबह लगभग साढ़े सात बजे (स्थानीय समयनुसार) शंघाई के तटीय इलाके लिनगैंग से टकराया.

स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि सावधानी के लिहाज से रविवार की शाम को ही लगभग चार लाख से भी ज़्यादा लोगों को महानगर के इलाके से बाहर निकाल दिया गया था.

इसके अलावा चोनगामिंग ज़िले से भी नौ हज़ार लोगों भी बाहर निकाला गया है. चोनगामिंग यांग्से नदी के मुहाने पर स्थित द्वीप है और शंघाई का ही एक हिस्सा है.

इस तूफ़ान की वजह से चीन में सैकड़ों उड़ानों को भी रद्द कर दिया गया है. इसके अलावा हाईवे भी बंद कर दिए गए हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular