Homeक्राइमरोजे में शोर से हुई बहस, गुस्से में पत्नी ने उठाया खौफनाक...

रोजे में शोर से हुई बहस, गुस्से में पत्नी ने उठाया खौफनाक खदम

आंध्र प्रदेश: मंगलागिरी से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां टीवी की तेज आवाज को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि पत्नी ने गुस्से में आकर अपने पति पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

क्या है पूरा मामला?

घटना मंगलागिरी मंडल के पेदावदलपुडी इलाके की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, क्रांति नामक महिला की पहले शादी हो चुकी थी, लेकिन उसका पहला पति आपराधिक गतिविधियों के कारण जेल चला गया था। बाद में उसकी मुलाकात अहमद से हुई, जो पेशे से एसी मैकेनिक था। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और करीब आठ महीने पहले शादी कर ली। फिलहाल दोनों किराए के अपार्टमेंट में रह रहे थे।

क्यों हुआ था झगड़ा?

बताया जा रहा है कि अहमद रमजान के महीने में रोजा रख रहा था। दोपहर में काम से घर लौटने पर उसने टीवी की आवाज तेज पाई। रोजे के कारण उसे शोर से परेशानी हो रही थी, इसलिए उसने पत्नी से आवाज कम करने को कहा।

इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। आरोप है कि गुस्से में क्रांति रसोई से चाकू लाई और अहमद के पेट में वार कर दिया।

अस्पताल में तोड़ा दम

गंभीर रूप से घायल अहमद को स्थानीय लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया कि अत्यधिक रक्तस्राव और लिवर को गंभीर नुकसान पहुंचा था। बेहतर इलाज के लिए उसे Vijayawada के सरकारी अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

मृतक की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी पत्नी से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular