Homeउत्तर प्रदेशआगरा :जनसमस्याओं को लेकर सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, सुभाष पार्क से कलेक्ट्रेट...

आगरा :जनसमस्याओं को लेकर सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, सुभाष पार्क से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च

रिपोर्ट – ममता भारद्वाज 

आगरा। जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को आगरा में प्रदर्शन किया। महानगर और जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुभाष पार्क से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने जनसमस्याओं को लेकर आवाज उठाई और सरकार व प्रशासन के समक्ष अपनी मांगें रखीं।

पैदल मार्च में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा

कांग्रेस नेताओं ने जनसमस्याओं के समाधान की मांग करते हुए कहा कि आम लोगों से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और उनका जल्द समाधान किया जाना चाहिए।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular