Homeउत्तर प्रदेशआगरा में लैपटॉप ठगी गैंग का भंडाफोड़, महिला समेत 4 गिरफ्तार; 38...

आगरा में लैपटॉप ठगी गैंग का भंडाफोड़, महिला समेत 4 गिरफ्तार; 38 लैपटॉप बरामद

आगरा में साइबर सेल और हरीपर्वत पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए लैपटॉप ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने फर्जी कंपनी के नाम पर महंगे लैपटॉप मंगाकर ठगी करने वाले तीन आरोपियों और एक महिला को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने चारों आरोपियों को ट्रांसपोर्ट नगर स्थित पुराने बस स्टैंड के पास से पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से 38 लैपटॉप और 74 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

जांच में पता चला कि महिला आरोपी ने खुद को “Amadeus IT Groups” कंपनी की कर्मचारी बताकर संजय प्लेस स्थित एम्पायर कंप्यूटर सर्विसेज से 25 डेल लैपटॉप का ऑर्डर दिया था। डिलीवरी मिलने के बाद आरोपियों ने भुगतान नहीं किया और मोबाइल फोन बंद कर फरार हो गए।

शिकायत मिलने पर साइबर सेल और हरीपर्वत पुलिस ने जांच शुरू की। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ठगी से हासिल किए गए लैपटॉप को वे राह चलते लोगों को सस्ते दामों में बेच देते थे। बरामद लैपटॉप में डेल, एचपी और लेनोवो जैसी कंपनियों के महंगे सिस्टम शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार महिला आरोपी और गैंग का मास्टरमाइंड पहले भी नागपुर में जेल जा चुके हैं। जांच में करीब साढ़े छह लाख रुपये की साइबर ठगी का खुलासा हुआ है।

एसीपी हरीपर्वत अमीषा ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular