Homeउत्तर प्रदेशपैसों के विवाद में बीच सड़क पर भिड़े पति-पत्नी, मारपीट का वीडियो...

पैसों के विवाद में बीच सड़क पर भिड़े पति-पत्नी, मारपीट का वीडियो वायरल

रिपोर्ट : – ममता भारद्वाज

आगरा। पैसों के लेन-देन को लेकर पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद उस समय सड़क पर तमाशे में बदल गया, जब दोनों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों बीच सड़क पर एक-दूसरे से गुत्थमगुत्था हो गए और लात-घूंसों व चप्पलों से एक-दूसरे पर हमला करने लगे।

घटना के दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन अधिकांश लोग मूकदर्शक बने रहे। काफी देर तक दोनों के बीच हंगामा और मारपीट का सिलसिला चलता रहा।

 

वहीं, मौके पर मौजूद राहगीरों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।फिलहाल घटना को लेकर पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular