Homeउत्तर प्रदेशआगरा में युवती से दुष्कर्म का आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद...

आगरा में युवती से दुष्कर्म का आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस

रिपोर्ट: ममता भारद्वाज | आगरा

आगरा। आगरा के इरादतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती से कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो में युवती अपने साथ हुई कथित घटना का जिक्र करते हुए रोती हुई दिखाई दे रही है। आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि उसके साथी ने घटना का वीडियो बनाया और बाद में उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी और वीडियो बनाने तथा प्रसारित करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है, जबकि दूसरे आरोपी पर वीडियो वायरल करने के आरोप में कार्रवाई की जा रही है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि यदि घटना करीब एक माह पुरानी है, तो इसकी सूचना पहले पुलिस तक क्यों नहीं पहुंची।

डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

बाइट: अभिषेक अग्रवाल, डीसीपी पूर्वी, आगरा

RELATED ARTICLES

Most Popular