रिपोर्ट -ममता भारद्वाज
आगरा के लोहामंडी क्षेत्र निवासी इरशाद पर अपनी पहचान छिपाकर ‘विशाल’ नाम से दो हिंदू युवतियों से शादी करने का आरोप लगा है। पीड़ित महिलाओं का कहना है कि शादी के बाद आरोपी ने उन पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया, बेटे का खतना कराने और नॉनवेज खाने के लिए मजबूर करने की कोशिश की।
आरोप है कि पहली शादी के करीब आठ साल बाद भी इरशाद ने अपनी पहचान छिपाकर एक अन्य हिंदू युवती से शादी कर ली। दूसरी महिला ने दावा किया है कि वह सात महीने की गर्भवती है। पीड़िताओं का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने उनके साथ मारपीट भी की।

मामले की शिकायत मिलने के बाद कानपुर के पनकी थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इरशाद को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस आरोपों की सत्यता और उपलब्ध साक्ष्यों की पड़ताल में जुटी है।
