Homeउत्तर प्रदेशआगरा में सनसनी: छत काटकर घर में घुसे नकाबपोश डकैत, परिवार को...

आगरा में सनसनी: छत काटकर घर में घुसे नकाबपोश डकैत, परिवार को बंधक बनाकर 30 किलो चांदी लूटी

आगरा। Agra के एत्माद्दौला क्षेत्र में देर रात बेखौफ बदमाशों ने एक घर को निशाना बनाते हुए फिल्मी अंदाज में डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। करीब छह नकाबपोश बदमाश छत का लेंटर काटकर घर में घुसे और हथियारों के बल पर पूरे परिवार को बंधक बना लिया।

घटना नगला छीदामी, प्रकाश नगर इलाके की है, जहां पीड़ित रामदत्त अपने घर में परिवार और मजदूरों के साथ चांदी के आभूषण तैयार करते हैं। शुक्रवार रात करीब 2 बजे बदमाश छत काटकर अंदर दाखिल हुए। आवाज सुनकर परिवार जाग गया, लेकिन बदमाशों ने तमंचा और पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और विरोध करने पर मारपीट की।

इसके बाद बदमाशों ने मुख्य दरवाजा खोलकर अपने अन्य साथियों को भी अंदर बुला लिया। सभी ने मिलकर घर में रखी करीब 30 से 35 किलो चांदी और फैक्ट्री से जुड़ा कीमती सामान लूट लिया। वारदात के दौरान परिवार के लोग पूरी तरह दहशत में रहे।

पीड़ित का आरोप है कि सूचना देने पर पहुंची पुलिस ने शुरुआती स्तर पर संवेदनशीलता नहीं दिखाई और सवाल-जवाब करते हुए फटकार भी लगाई। हालांकि बाद में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोग पुलिस गश्त पर सवाल उठा रहे हैं। लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular