Homeउत्तर प्रदेशआगरा में महिलाओं का स्मार्ट मीटर के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, मीटर उखाड़कर...

आगरा में महिलाओं का स्मार्ट मीटर के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, मीटर उखाड़कर बिजली कार्यालय पहुंचीं..

रिपोर्ट : ममता भारद्वाज

आगरा में स्मार्ट मीटरों को लेकर लोगों का गुस्सा अब खुलकर सामने आ रहा है। शहर से करीब 20 किलोमीटर दूर अकोला कस्बे में सैकड़ों महिलाओं ने बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

गुस्साई महिलाओं ने अपने घरों में लगे स्मार्ट मीटरों को उखाड़ लिया और उन्हें सिर पर रखकर गांव के बिजली कार्यालय तक पहुंच गईं। इस दौरान करीब 500 मीटर तोड़े जाने की भी बात सामने आई है।

प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने मीटरों को फेंककर अपना आक्रोश जताया और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। स्मार्ट मीटर को लेकर बढ़े बिजली बिल और अन्य समस्याओं के कारण लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं व ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular