रिपोर्ट: ममता भारद्वाज
आगरा में भीषण गर्मी के बीच अचानक मौसम ने करवट ले ली। तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई और कई इलाकों में ओलावृष्टि भी देखने को मिली।
बारिश और ओलावृष्टि के चलते लंबे समय से पड़ रही गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली। तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया।
अचानक बदले मौसम के इस मिजाज से शहरवासियों के चेहरे खिल उठे और लोगों ने राहत की सांस ली। गर्मी से परेशान जनता इस बदलाव से काफी खुश नजर आई।
