Homeउत्तर प्रदेशअछनेरा में रेलवे ट्रैक पर एयरफोर्स जवान का शव मिला, दो हिस्सों...

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर एयरफोर्स जवान का शव मिला, दो हिस्सों में था शरीर; आईडी और टिकट से हुई पहचान

आगरा। अछनेरा रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार सुबह आगरा-जयपुर रेलवे ट्रैक पर एयरफोर्स के 35 वर्षीय जवान का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव दो हिस्सों में था। सूचना मिलते ही जीआरपी और रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे। जेब से मिले आईडी कार्ड और टिकट के आधार पर जवान की पहचान हुई।

ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह करीब 8 बजे रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना पुलिस और रेलवे को दी। इसके बाद जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जीआरपी सीओ राजेश दीक्षित ने बताया कि मृतक की जेब में मोबाइल फोन भी था, जिस पर कॉल आ रही थी। जेब और घटनास्थल के पास मिले आईडी कार्ड से मृतक की पहचान नैनाराम (35), निवासी खींवसर, नागौर के रूप में हुई है। वह एयरफोर्स में जवान था।

मृतक की पत्नी शोभा ने बताया कि नैनाराम परिवार के साथ हावड़ा एक्सप्रेस से प्रयागराज जा रहे थे। इसी दौरान वह ट्रेन में दिखाई नहीं दिए। परिजनों ने उन्हें फोन किया। बाद में पति के घायल होने की सूचना मिलने पर परिवार के लोग ईदगाह स्टेशन पर ट्रेन से उतर गए और एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचे, जहां उन्हें हादसे की जानकारी मिली।

जीआरपी सीओ के मुताबिक, जवान का शव प्लेटफॉर्म की दिशा में नहीं, बल्कि रेलवे ट्रैक के दूसरी ओर मिला था। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस कई पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular