Homeनई दिल्लीफुकेट-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस की चपेट में, 134 यात्रियों के साथ...

फुकेट-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस की चपेट में, 134 यात्रियों के साथ सुरक्षित उतरा विमान

फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 मंगलवार को उड़ान के दौरान अचानक टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। एयरलाइन के अनुसार, विमान को क्रूज के दौरान तेज झटके लगे, जिससे कुछ समय के लिए ऊंचाई में बदलाव हुआ। हालांकि विमान दिल्ली में सुरक्षित उतर गया और सभी 134 यात्री तथा क्रू सदस्य सुरक्षित हैं।

एयर इंडिया ने बताया कि टर्बुलेंस के दौरान कुछ यात्रियों और क्रू सदस्यों को मामूली चोटें आईं। उन्हें एहतियात के तौर पर एयरपोर्ट की मेडिकल सुविधा में जांच और उपचार के लिए भेजा गया। एयरलाइन ने स्पष्ट किया कि किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है और मामले की जांच में संबंधित अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग किया जा रहा है।

क्या होता है टर्बुलेंस?

टर्बुलेंस उड़ान के दौरान हवा के प्रवाह में अचानक होने वाला उतार-चढ़ाव है, जिससे विमान में झटके महसूस होते हैं। इसके प्रमुख कारणों में खराब मौसम, गरज-चमक वाले बादल, अलग-अलग दिशाओं से बहने वाली हवाओं का टकराव, पहाड़ी क्षेत्रों के ऊपर बनने वाली वायु तरंगें और क्लियर एयर टर्बुलेंस (CAT) शामिल हैं। क्लियर एयर टर्बुलेंस सबसे चुनौतीपूर्ण माना जाता है क्योंकि यह साफ आसमान में भी अचानक आ सकता है और इसे रडार से पहले पहचानना मुश्किल होता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular