Homeउत्तर प्रदेशसीएचसी अजीतमल में 600 से अधिक मरीजों की ओपीडी, स्वास्थ्य शिविरों में...

सीएचसी अजीतमल में 600 से अधिक मरीजों की ओपीडी, स्वास्थ्य शिविरों में भी सैकड़ों लोगों का उपचार

रिपोर्ट – दीपक अवस्थी

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अजीतमल में बुधवार को बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचे। सीएचसी में कुल 605 मरीजों की ओपीडी दर्ज की गई। चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया और जरूरत के अनुसार उपचार एवं दवाएं उपलब्ध कराईं। इसके अलावा 50 से अधिक मरीजों का इमरजेंसी में उपचार किया गया।

सीएचसी अधीक्षक डॉ. अशोक राय ने बताया कि बुधवार को विभिन्न चिकित्सकों ने ओपीडी में मरीजों का परीक्षण किया। इनमें डॉ. मनीष परमार ने 230, डॉ. उत्कर्ष सरकार ने 158, डॉ. मृत्युंजय ने 162, डॉ. विशाल दुबे ने 33 और डॉ. महेंद्र कुमार सिंह ने 38 मरीजों का उपचार किया। महिला चिकित्सक डॉ. मीनाक्षी ने महिला मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। वहीं होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. संगीता परिहार ने भी 38 मरीजों की ओपीडी की।

65 मरीजों का एक्स-रे, 136 की हुई रक्त जांच

सीएचसी में इलाज के दौरान मरीजों की आवश्यक जांच भी कराई गई। कुल 65 मरीजों का एक्स-रे किया गया, जबकि 136 मरीजों की रक्त जांच हुई। जांच रिपोर्ट के आधार पर चिकित्सकों ने मरीजों को आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं। साथ ही उन्हें बीमारियों से बचाव और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के बारे में जानकारी दी गई।

फूलपुर में स्वास्थ्य शिविर, 253 मरीजों का उपचार

स्वास्थ्य विभाग की रैपिड रिस्पांस टीम ने फूलपुर गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाया। शिविर में कुल 253 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया गया, जबकि 114 मरीजों की रक्त जांच कराई गई। डेंगू की जांच के लिए 15 एलाइजा सैंपल भी भेजे गए।

इसके अलावा शेखूपुर आधार सिंह गांव में भी स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। यहां 44 मरीजों का उपचार किया गया और 19 लोगों की रक्त जांच कराई गई।

अधीक्षक की वाइट

सीएचसी अधीक्षक डॉ. अशोक राय ने बताया कि अस्पताल आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। मरीजों की जांच, उपचार और आवश्यक दवाओं की व्यवस्था के साथ-साथ गांवों में भी स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों का परीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर समय से स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की।

स्वास्थ्य सेवाओं के दौरान डॉ. मनीष परमार, डॉ. उत्कर्ष सरकार, डॉ. मृत्युंजय, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. सुरेंद्र जौहरी, डॉ. विशाल दुबे, डॉ. महेंद्र कुमार सिंह, डॉ. आरके गुप्ता, डॉ. संगीता परिहार, डॉ. जीके द्विवेदी, डॉ. रूबी, डॉ. जितेंद्र गौतम, फार्मासिस्ट विवेक, संदीप, अभिषेक, एलटी नेहा, एएनएम प्रीति पाल, एचएस अनिल गौतम सहित सीएचसी का स्टाफ मौजूद रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular