डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) की उत्तर प्रदेश तकनीकी प्रवेश काउंसिल (UPTAC) ने बीटेक और बी फार्मा लैटरल एंट्री में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है।, जिन छात्रों का डिप्लोमा अंतिम वर्ष का परिणाम अभी घोषित नहीं हुआ है, उन्हें निर्धारित शर्तों के तहत मुख्य चरण की काउंसलिंग में शामिल होने की अनुमति दी गई है।
ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने CUET-UG परीक्षा दी है, वे अपनी रैंक के आधार पर काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।
UPTAC के अनुसार, काउंसलिंग में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का डिप्लोमा के पहले से पांचवें सेमेस्टर तक पूरी तरह उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। किसी भी सेमेस्टर या विषय में बैक पेपर नहीं होना चाहिए। साथ ही, पंजीकरण या संस्थान में रिपोर्टिंग के समय पहले से पांचवें सेमेस्टर तक की सभी उत्तीर्ण अंकतालिकाएं प्रस्तुत करनी होंगी।
इसके अलावा, बीटेक-एमटेक इंटीग्रेटेड और बी.डिजाइन प्रथम वर्ष के अभ्यर्थियों के लिए प्रथम चरण की सीट कन्फर्मेशन फीस जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 22 जुलाई कर दी गई है। इससे उन छात्रों को अतिरिक्त समय मिलेगा जो अभी तक सीट कन्फर्मेशन की प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके हैं।
