Homeउत्तर प्रदेशदूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बनेंगे हिमंत बिस्व सरमा, शपथ समारोह में...

दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बनेंगे हिमंत बिस्व सरमा, शपथ समारोह में शामिल होंगे पीएम मोदी और सीएम योगी

हिमंत बिस्व सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। इसको लेकर गुवाहाटी के खानापारा स्थित वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में भव्य तैयारियां की गई हैं। शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार सुबह आयोजित होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी शामिल होंगे।

चार मंत्री भी लेंगे शपथ

हिमंत बिस्व सरमा के साथ चार मंत्री भी पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। इनमें रामेश्वर तेली, अतुल बोरा, चरण बोरो और अजंता नेओग शामिल हैं। वहीं रंजीत कुमार दास को असम विधानसभा का स्पीकर बनाया जाएगा।

राज्यपाल दिलाएंगे शपथ

असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य मंगलवार सुबह 11:40 बजे मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद के सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

एनडीए नेताओं का होगा जमावड़ा

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित एनडीए के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

चुनाव प्रचार में योगी रहे स्टार प्रचारक

2026 असम विधानसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ ने असम और पश्चिम बंगाल में कुल 27 जनसभाएं और रोड शो किए थे। उन्होंने कांग्रेस-AIUDF गठबंधन पर जमकर निशाना साधते हुए एनडीए के पक्ष में प्रचार किया। पार्टी ने उन्हें हिंदुत्व, राष्ट्रीय सुरक्षा और सांस्कृतिक पहचान जैसे मुद्दों पर प्रभावी प्रचारक के रूप में कई अहम सीटों पर उतारा था।

RELATED ARTICLES

Most Popular