Homeउत्तर प्रदेशबंथरा में वृद्धा की हत्या का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

बंथरा में वृद्धा की हत्या का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट– अमित शुक्ला

बिधूना थाना क्षेत्र के बंथरा गांव में 62 वर्षीय भूरी देवी की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी चोरी के इरादे से घर में घुसे थे। वृद्धा के जागने और शोर मचाने की आशंका पर

ने तौलिये से गला दबाकर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों के पास से चांदी के आभूषण और 9,400 रुपये नकद बरामद किए हैं।

 

चोरी के दौरान जाग गई थीं भूरी देवी

पुलिस के अनुसार, 23 अक्टूबर को डायल 112 के माध्यम से बंथरा गांव में भूरी देवी की घर में मृत्यु होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची बिधूना थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भूरी देवी गांव में अकेली रहती थीं, जबकि उनके पति और बेटे हरियाणा के फरीदाबाद में निजी नौकरी करते हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कई टीमें गठित कर जांच शुरू की। मृतका के पति अनंगपाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया।

नकदी और जेवर की जानकारी मिलने पर बनाई योजना

पुलिस का दावा है कि पूछताछ में मुख्य आरोपी दानवीर सिंह उर्फ गोलू ने बताया कि दशहरे से पहले उसकी रेनू सेंगर और रजित सिंह से कॉन्फ्रेंस कॉल पर बातचीत हुई थी। आरोप है कि इसी दौरान रेनू ने भूरी देवी के घर में नकदी और आभूषण होने की जानकारी दी, जिसके बाद चोरी की योजना बनाई गई।

पुलिस के मुताबिक, 23 अक्टूबर की रात गोलू और एक बाल अपचारी दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए और नकदी व आभूषण चोरी करने लगे। इसी दौरान भूरी देवी की आंख खुल गई। आरोप है कि पकड़े जाने और शोर मचने के डर से दोनों ने तौलिये से उनका गला दबा दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

अंतिम संस्कार में भी हुए शामिल

पुलिस के अनुसार, घटना के बाद आरोपियों ने संदेह से बचने के लिए भूरी देवी के अंतिम संस्कार में भी हिस्सा लिया। बाद में चोरी किए गए सामान का बंटवारा करने के लिए आरोपी एकत्र हुए, तभी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दानवीर सिंह उर्फ गोलू धाकरे निवासी नगला अणू, थाना बरहन, आगरा; रेनू सेंगर निवासी बंथरा, थाना बिधूना, औरैया; और रजित सिंह निवासी गोहानी, थाना चकरनगर, इटावा के रूप में हुई है। इनके साथ एक बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।

पुलिस ने करीब 60 ग्राम वजन की एक जोड़ी चांदी की तोड़ियां, लगभग 15 ग्राम वजन की 11 बिछिया और 9,400 रुपये नकद बरामद किए हैं। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2) की बढ़ोतरी करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में बिधूना थाना प्रभारी निरीक्षक वीनेश कुमार जादौन, स्वाट एवं सर्विलांस टीम प्रभारी उपनिरीक्षक समित चौधरी, उपनिरीक्षक उदयप्रकाश सिंह समेत पुलिस टीम शामिल रही।

RELATED ARTICLES

Most Popular