रिपोर्ट – अमित शुक्ला
ऐरवाकटरा। थाना ऐरवाकटरा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
पुलिस के अनुसार, बुधवार को मुखबिर से आरोपी के नगला दौलत पुल के अंडरपास के नीचे मौजूद होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक सुरेंद्र कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। इसी दौरान करीब 9:45 बजे पुलिस ने ज्ञान प्रताप उर्फ गुड्डू (20) पुत्र कमलेश निवासी नगला ढाकन, थाना बेवर, जनपद मैनपुरी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी थाना ऐरवाकटरा में दर्ज मुकदमा संख्या 142/2026 में वांछित था। उसके खिलाफ धारा 137(2), 87, 64(1) बीएनएस और 3/4(1) पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया।
आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुरेंद्र कुमार सिंह, आरक्षी विष्णु और कांस्टेबल रामरूप शामिल रहे।
