Homeउत्तर प्रदेशस्वच्छ ऊर्जा का संदेश लेकर लखनऊ पहुंची ‘अवादा भारत उदय यात्रा’

स्वच्छ ऊर्जा का संदेश लेकर लखनऊ पहुंची ‘अवादा भारत उदय यात्रा’

स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र की अग्रणी कंपनी अवादा ग्रुप की ओर से आयोजित ‘अवादा भारत उदय यात्रा’ गुरुवार को लखनऊ पहुंची। इस राष्ट्रव्यापी अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है।

8 मई 2026 को नोएडा स्थित कंपनी कार्यालय से शुरू हुई यह यात्रा देशभर में स्वच्छ ऊर्जा को जन-आंदोलन बनाने के उद्देश्य से आगे बढ़ रही है। अभियान के तहत लोगों को सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा और अन्य नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों के उपयोग के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

लखनऊ में यात्रा को स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों और विभिन्न संस्थानों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली। कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक, जागरूकता सत्र और डिजिटल ग्रीन प्लेज जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन आयोजनों के जरिए लोगों को स्वच्छ ऊर्जा से जुड़ी गलतफहमियों को दूर करने और पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर विनीत मित्तल ने कहा कि देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्राकृतिक और स्वच्छ ऊर्जा की ओर बढ़ना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि ‘अवादा भारत उदय यात्रा’ का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को हर घर तक पहुंचाना है, ताकि यह केवल एक अभियान नहीं बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा आंदोलन बन सके।

अवादा ग्रुप के पास 17.7 GWp से अधिक का अक्षय ऊर्जा पोर्टफोलियो है। वहीं, इसकी सोलर पीवी मैन्युफैक्चरिंग इकाई ‘अवादा इलेक्ट्रो’ की कुल मॉड्यूल निर्माण क्षमता 8.5 गीगावाट है। दादरी स्थित कंपनी की गीगा फैक्ट्री अत्याधुनिक एन-टाइप टॉपकॉन सोलर मॉड्यूल तैयार करती है।

यह यात्रा 35 दिनों में 9 राज्यों और 27 शहरों का दौरा करेगी। अभियान के लिए विशेष रूप से डिजाइन की गई दो वैन देशभर में जाकर लोगों को सस्टेनेबल जीवनशैली अपनाने का संदेश देंगी।

ग्रुप की सामाजिक शाखा अवादा फाउंडेशन भी शिक्षा, स्वास्थ्य, डिजिटल साक्षरता और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में सक्रिय है। फाउंडेशन उत्तर प्रदेश के कई ग्रामीण इलाकों में स्कूलों के पुनर्निर्माण और सामुदायिक विकास से जुड़े कार्य कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular