Homeउत्तर प्रदेशअयोध्या दीपोत्सव की तैयारी अंतिम चरण में, आज घाटों पर पहुंचेंगे अवध...

अयोध्या दीपोत्सव की तैयारी अंतिम चरण में, आज घाटों पर पहुंचेंगे अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवक

रिपोर्ट: प्रिया बाजपेयी शुक्ला

अयोध्या। रामनगरी में 10वें दीपोत्सव को भव्य और यादगार बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवक बुधवार को दीपोत्सव स्थल पर पहुंचेंगे। यहां स्वयंसेवक निर्धारित घाटों पर दीये बिछाने और दीप सजाने का काम शुरू करेंगे। युवाओं की मेहनत से एक बार फिर सरयू के घाट दीपों की रोशनी से जगमगाने को तैयार हैं।

विश्वविद्यालय के कुलपति ने स्वयंसेवकों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें दीपोत्सव की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी बताया। उन्होंने कहा कि घाटों पर सजने वाली दीपों की श्रृंखलाओं में युवाओं की निष्ठा, अनुशासन और समर्पण दिखाई देगा। उन्हें विश्वास है कि स्वयंसेवक अपने सेवाभाव और अथक परिश्रम से दीपोत्सव को सफल बनाने के साथ विश्व पटल पर नया कीर्तिमान स्थापित करने में योगदान देंगे।

25 बसों से पहुंचेंगे स्वयंसेवक

स्वयंसेवकों के आवागमन को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है। यातायात समिति के समन्वयक प्रो. अनूप कुमार के निर्देशन में 25 बसों के लिए रूट और समय-सारिणी तैयार की गई है। इसके जरिए सभी स्वयंसेवकों को निर्धारित समय पर दीपोत्सव स्थल तक पहुंचाया जाएगा।

विश्वविद्यालय प्रशासन का प्रयास है कि स्वयंसेवक बिना किसी परेशानी के अपने निर्धारित घाटों पर पहुंचकर जिम्मेदारी संभाल सकें। दीप सज्जा का काम शुरू होने के साथ ही रामनगरी में दीपोत्सव की रौनक और बढ़ने की उम्मीद है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular