लखनऊ। ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगलवार के अवसर पर इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर श्रद्धा और सेवा भाव का अनूठा माहौल देखने को मिला। समाजसेवी राकेश मिश्रा और भाजपा लखनऊ उत्तर मंडल-5 के महामंत्री अक्षय मिश्रा की ओर से यहां भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम की शुरुआत सुंदरकांड पाठ और सामूहिक हनुमान चालीसा से हुई। भक्तिमय माहौल में श्रद्धालुओं ने बजरंगबली के जयकारे लगाए और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच पूड़ी-सब्जी और हलवे का प्रसाद वितरित किया गया।

आयोजकों ने बताया कि बड़े मंगल पर सेवा और भक्ति की परंपरा को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से इस आयोजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री अभिजात मिश्रा, क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इसके अलावा विशाल रावत, धनराज मिश्रा, विक्की यादव, सीके वर्मा समेत बड़ी संख्या में भक्तों ने कार्यक्रम में भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया और धार्मिक आयोजन में अपनी सहभागिता निभाई।
