Bareilly में एसपी दक्षिणी Anshika Verma के निरीक्षण के दौरान एक कांस्टेबल को अभिवादन न करना भारी पड़ गया। मामला आंवला थाने का बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा थाना आंवला के निरीक्षण पर पहुंची थीं। इसी दौरान वहां मौजूद कांस्टेबल परम सिंह ने उन्हें ‘जय हिंद’ कहकर अभिवादन नहीं किया।
इस पर एसपी ने अनुशासनहीनता मानते हुए कांस्टेबल को 15 दिन के विशेष प्रशिक्षण पर भेजने के निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि प्रशिक्षण के दौरान पुलिस व्यवहार, अनुशासन और प्रोटोकॉल से जुड़ी जानकारी दी जाएगी।
घटना को लेकर पुलिस विभाग में चर्चा बनी हुई है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि पुलिस बल में अनुशासन और शिष्टाचार बेहद जरूरी है, इसलिए इस तरह की कार्रवाई की गई है।
