Homeउत्तर प्रदेशयूपी में 107 सहायक आचार्य पदों पर भर्ती शुरू, योगी सरकार का...

यूपी में 107 सहायक आचार्य पदों पर भर्ती शुरू, योगी सरकार का रोजगार और उच्च शिक्षा पर बड़ा फोकस

उत्तर प्रदेश में रोजगार सृजन और उच्च शिक्षा को मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। बीएड विषय के सहायक आचार्य के 107 पदों पर भर्ती प्रक्रिया एक बार फिर शुरू कर दी गई है। यह प्रक्रिया उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा संचालित की जा रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के बाद प्रदेश में भर्तियों को गति दी गई है, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुल रहे हैं।

यह भर्ती पूर्व में विज्ञापन संख्या-51 के तहत जारी की गई थी, जिसमें कुल 1017 पद शामिल थे। हालांकि न्यायालय के आदेशों और अर्हता से जुड़ी आपत्तियों के चलते प्रक्रिया को निरस्त करना पड़ा था। अब इलाहाबाद उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में तथा एनसीटीई रेगुलेशन-2014 के अनुरूप संशोधित विज्ञापन जारी किया गया है।

27 मई तक आवेदन का मौका

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थी 27 मई 2026 रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में संशोधन और शुल्क समाधान की अंतिम तिथि 30 मई 2026 निर्धारित की गई है।

आयोग द्वारा परीक्षा 28 जुलाई 2026 को प्रस्तावित है।

नई अर्हता के अनुसार वही अभ्यर्थी आवेदन के पात्र होंगे, जिन्होंने 31 अगस्त 2022 तक निर्धारित योग्यता पूरी कर ली हो।

पहले से आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को दोबारा आवेदन करना होगा, हालांकि उन्हें पुनः शुल्क जमा नहीं करना पड़ेगा। वहीं, जो अभ्यर्थी नई अर्हता के अनुसार पात्र नहीं हैं, वे शुल्क वापसी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

योगी सरकार का यह कदम न केवल युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण है, बल्कि उच्च शिक्षा में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular