29 अप्रैल बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज फिल्मों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। जहां Bhoot Bangla ने अब तक शानदार कमाई के साथ अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है, वहीं Michael स्थिर प्रदर्शन करती नजर आई। दूसरी ओर Ginny Weds Sunny 2 दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही।
‘भूत बंगला’ का कायम दबदबा
Akshay Kumar की हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ ने बुधवार को भारत में करीब 3.40 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म 8,823 शोज में चली, जहां औसत ऑक्यूपेंसी 11% रही।
अब तक फिल्म भारत में 124.65 करोड़ रुपये कमा चुकी है, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 199.56 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
‘माइकल’ की steady रफ्तार
हॉलीवुड फिल्म ‘माइकल’ ने छठे दिन करीब 2.30 करोड़ रुपये की कमाई की।
2,722 शोज के साथ फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी 18.44% रही, जिसमें रात के शोज में सबसे ज्यादा 24.11% दर्ज हुआ।
फिल्म अब तक भारत में 23.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है।
‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की हालत खराब
Avinash Tiwary और Medha Shankar की फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ बॉक्स ऑफिस पर कमजोर साबित हुई है।
फिल्म ने ओपनिंग डे पर सिर्फ 25 लाख रुपये कमाए और 6 दिनों में कुल कलेक्शन महज 1.52 करोड़ रुपये ही पहुंच पाया।
